HomeUttarakhandAlmora31 के जश्न के दौरान करें कोरोन गाइड लाइंस का अनुपालन, थाना...

31 के जश्न के दौरान करें कोरोन गाइड लाइंस का अनुपालन, थाना प्रभारी ने ली बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

थाना प्रभारी राजेश यादव ने यहां कोतवाली में आम नागरिकों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें नव वर्ष का समारोह शांतिपूर्वक मनाने व कोविड गाइड लाइंस का अनुपालन करने की अपील की गई।

आज बुधवार को आयोजित बैठक में नव वर्ष के आगमन पर 31 दिसंबर को लागू प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी आम जन को दी गई। कोतवाल राजेश यादव ने कहा कि 31 के जश्न के बीच कोविड नियमों का अनुपालन भी जरूरी है। बैठक में नगर के होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, स्वास्थ विभाग, कैन्ट प्रशासन तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो के साथ विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों द्वारा कई सुझाव रखे गए। बताया गया कि कैंट प्रशासन द्वारा सप्ताह में एक दिन सेनेटाइजेशन किया जायेगा, जिसमें सभी को सहयोग करना होगा। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव सन्दीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पन्त, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, स्वास्थ विभाग से डॉ० दीपक शर्मा, कैन्ट विभाग से अजय प्रताप सिंह, टैक्सी यूनियन से कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, विजय रावत, होटल एसोसिएशन से लखन अग्रवाल, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कामरान कुरैसी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments