सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
देवभूमि व्यापार मंडल के बैनर तले आज पटेल चौक में व्यापारी एकत्रित हुए, जहां उन्होंने थाली बजाकर प्रदर्शन किया।
देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कोविड कर्फ्यू में कई दिनों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से आर्थिक रूप से व्यापारियों की कमर टूट गई है। जिस कारण वह भविष्य में अपनी आर्थिक परिस्थिति को लेकर चिंतित हैं।
हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चौधरी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर प्रिंस व युवा नगर महामंत्री विनोद कांडपाल ने कहा कि करोना के केस दिन—प्रतिदिन कम हो रहे हैं। अतः अब सरकार द्वारा बाजार खुलवा कर व्यापारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए, जिससे उनकी आजीविका का रास्ता खुल सके।
प्रदर्शन करने वालों में देवभूमि व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष आसिम खान, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल साहू, अख्तर नईम, सचिन आहूजा, पारस सडाना, बसंतदीप सेठी, गोपाल बेलवाल, राहुल राठौर, जतिन अहूजा, अरमान आदि शामिल थे।
अनलॉक की प्रक्रिया के करीब उत्तराखंड, 446 नए केस, 1580 मरीज हुए ठीक
हल्द्वानी : व्यापारियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, दोहराई तत्काल बाजार खुलवाने की मांग

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







