HomeCrimeलालकुआं : 150 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

लालकुआं : 150 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जिल में पुलिस का अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान जारी है। विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत एएसपी सिटी हल्द्वानी व प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली लालकुआं ने अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस क्रम में मंगलवार को 19 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी धोरा डाम थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पुरानी वन विभाग चौकी आंगनवाड़ी केंद्र गोला गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में कोतवाली लालकुआं उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता, कांस्टेबल दयाल नाथ मौजूद रहे।

हल्द्वानी : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाके का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी : मानवता शर्मसार – शीशमबाग के पास मिला बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन एक मरीज की मौत, 29 नए मामले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments