HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: शादी में आई किशोरी से छेड़छाड़ कर फरार हो गया...

Almora Breaking: शादी में आई किशोरी से छेड़छाड़ कर फरार हो गया मनचला, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत एक मनचले युवक ने एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ कर डाली और हो—हल्ला होने पर वह फरार हो गया। लड़की एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आई थी।

मामला 14 दिसंबर 2021 का है। थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह में सम्मिलित होने आयी एक नाबालिक किशोरी के साथ सन्तोष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम सर्प, सोमेश्वर ने छेड़छाड़ कर डाली। बाद में किशोरी के पिता ने थाना सोमेश्वर में रिपोर्ट दर्ज करायी।

पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आज पु​लिस ने उक्त आरोपी को सुरागरसी पतारसी के आधार पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र प्रसाद ने कौसानी रोड में लीसा फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबिल सतीश उपाध्याय व ललित सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments