सितारगंज ब्रेकिंग : झाड़ी गांव बरूवाबाग में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

0
रुद्रपुर : पति कांवड़ लेने गया; फंदे पर लटकी मिली पत्नी
सांकेतिक फोटो

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
झाड़ी गांव बरूवाबाग में एक किशोरी ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतिका के बाल झड़ रहे थे, जिस कारण से वो गुम-सुम रहती थी। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार झाड़ी गांव बरूवाबाग निवासी गोविंद राम की 15 वर्षीय पुत्री कुमारी लक्ष्मी राम ने मंगलवार को अपने गले में साडी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका के पिता मजदूरी करने गए थे जबकि मां चौका बर्तन की मजदूरी करने गई थी।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

छोटी बहन सरस्वती भंडारे में भोजन लेने गई थी। जब वो भण्डारे से वापस आयी तो उसे घर का दरबाजा अंदर से बंद मिला। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने घर का दरवाजा खोला तो मृतिका की लाश साड़ी के फंदे में लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बाल झड़ने के कारण पिछले ​कुछ दिनों से वो गुमसुम रहती थी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

ADVERTISEMENTS