HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : फैशन शो में मंजू जोशी के सिर सजा जीत का...

बागेश्वर : फैशन शो में मंजू जोशी के सिर सजा जीत का ताज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल एवं एजुकेशन इंडिया में आयोजित मातृत्व क्लब का फैशन शो में प्रतिभागियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 16 प्रतिभागियों में मंजू जोशी रही। जबकि अंजू पांडे द्वितीय और लीला नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल और प्रभारी प्रधानाचार्य कुसुमलता शाह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये माताओं में छुपी हुई प्रतिभा और रचनात्मकता उजागर होगी। उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता को संजोए है, जो कि विभिन्न संस्कृतियों को अपने अंदर समावेशित किए हुए हैं। इन सभी संस्कृतियों से वर्तमान पीढ़ी भी अवगत होगी।

प्रतियोगिता की थीम में कर्नाटक, महाराष्ट्र, करेल, गुजरात, कश्मीर, पंजाब राज्यों की संस्कृति शामिल थी। प्रतियोगिता वेशभूषा, केश सज्जा, आभूषण, प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासम पर आधारित थी। निर्णायकों ने प्रतिभागियों से प्रश्न भी पूछे और रैंप वॉक, नृत्य आदि पेश किया। जिसमें मंजू जोशी प्रथम, अंजू पांडे द्वितीय और लीला नेगी ने तीसरा स्थान बनाया। इस दौरान विजेताओ को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ बच्चों की माताएं भी मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments