Bageshwar Breaking: श्रमिकों के साथ अन्याय के खिलाफ आमरण अनशन पर कांग्रेस महामंत्री बालकृष्ण, समर्थन में उतरी महिलाएं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरबागेश्वर में श्रमिकों के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण तहसील मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठ गए है। उनके समर्थन…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर में श्रमिकों के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण तहसील मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठ गए है। उनके समर्थन में दर्जनों महिलाएं भी धरने भी बैठे है।

कांग्रेस महामंत्री बालकृष्ण का आरोप है कि श्रम विभाग ने क्षेत्रीय विधायक के दबाव में आकर अपने चहेतों को कम्बल व अन्य सामग्री वितरित की है और अन्य श्रमिकों के साथ अन्याय किया है। इसी के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उन्होंने एसडीएम कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवकाश के दिन विधायक की ओर से अपने चहेतों श्रमिकों को सामग्री बांटी, लेकिन इसके असली हकदारों तक यह सामग्री नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बालकृष्ण के समर्थन में कई महिलाएं अनशन पर बैठी है। इस अवसर पर अर्जुन देव, महेश पंत, धीरज कुमार, गीता आर्य, सीता देवी, निर्मला देवी, भावना देवी, कमला आर्य, मीना देवी आदि मौजूद थे।
क्या कहते हैं एसडीएम

हरि गिरि, एसडीएम सदर।

एसडीएम सदर हरि गिरी का कहना है कि शासन की ओर से उपलब्ध सामान वितरित कर दिया गया है। अभी और सामान आनी है, जिसका वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आश्वासन कांग्रेस प्रदेश महामंत्री को दे दिया गया है।
आरोपी निराधार—दास

चंदन राम दास—विधायक।

मामले पर विधायक चन्दन राम दास ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को ही मानक के अनुरूप सामग्री वितरित की है। अभी सरकार से सामग्री आनी है। जिसे अलग अलग स्थानों में कैम्प लगाकर सामग्री वितरण करने के लिए श्रम विभाग को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कांग्रेस महामंत्री के आरोपों को निराधार, बेबुनियाद एवं आधारहीन बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *