बागेश्वर : घरों तक पहुंच रहा मोटर मार्ग का मलबा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर बिलौना-पगना मोटर मार्ग का मलबा पांच लोगों के घरों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी उनकी…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बिलौना-पगना मोटर मार्ग का मलबा पांच लोगों के घरों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस पर कांग्रेस नेता ने कड़ी आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता तथा पीड़ित शनिवार को पगना में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिलौना के पगना मोटर मार्ग कटिंग का मलबा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। देवेंद्र सिंह दफौटी, हंसी देवी, जगत सिंह, प्रकाश दफौटी तथा कैलाश दफौटी के घरों में यह मलबा जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से लेकर संबंधित विभाग को दे दी है, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाए अधिकारी चुप बैठ गए हैं। शनिवार को जब वह धरने पर बैठे तब अधिकारी सुनने पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, आशीष, दीप चंद्र आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *