HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के आंदोलन में शामिल हो...

ब्रेकिंग न्यूज : गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के आंदोलन में शामिल हो सकता है सचिवालय संघ, अध्यक्ष तड़ियाल ने दूरभाष पर की वार्ता

ADVERTISEMENTS
  • धरने को बीते 15 दिन पैंशनर्स ने सीएम की घोषणा को बताया छलावा
  • सीएम की समिति गठित करने की घोषणा पर उठाये सवाल

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण

भिकियासैंण तहसील परिसर में गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज पंद्रहवें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन सरकार पैंशनर्स के इस आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पैंशन धारी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने गत दिनों अल्मोड़ा आगमन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की घोषणा की, जो छलावा मात्र है। इससे पैंशनर्स व कर्मचारी खासे नाराज़ हैं। इधर आंदोलन स्थल पर ही आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने सचिवालय संघ से भी फोन पर बात की। संघ के उपाध्यक्ष श्री लखेड़ा ने बताया कि वे एक—दो दिन के अंदर आन्दोलन की रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इधर विभिन्न संगठनों ने भी आन्दोलन में कूदने का मन बना लिया है।

आज आन्दोलन को अपना समर्थन देने राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड आनन्द नेगी भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बैठक में कहा कि आज सभी को मिलकर लड़ने की जरूरत है। देश भर मेंं मजदूर, किसान, बेरोजगार, कर्मचारी, सभी सड़कों पर हैं। किसान आंदोलन को आज नौ महीने पूरे हो चुके हैं। देश में सरकार जैसी कोई चीज रह नहीं गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सल्ट विकासखंड के पैशनर्स ने धरना प्रदर्शन में भागीदारी की।

बैठक को गोपाल दत्त भट्ट, के एस मेहता, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, खीमानंद जोशी, गंगा दत्त जोशी, जीडी शर्मा, एपी लखचौरा, डीएस बंगारी, बालम सिंह बिष्ट, केडी ध्यानी, डीडी लखचौरा, कुन्दन सिंह बिष्ट, कैलाश चन्द्र जोशी, शोबन सिंह मावड़ी, बालम सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह मनराल आदि ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जन गीतों के माध्यम से सरकार को चेताने का प्रयास किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments