उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सिनौड़ा शाखा द्वारा न्याय पंचायत सिनौड़ा के टानी में वित्तीय सेवाओं की जानकारी हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा प्रबंधक योगेश चन्द्र पन्त तथा उनके सहयोगी दीपक पन्त द्वारा बैंक की अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिसमें अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टानी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पुरस्कार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ ही टानी के ग्राम प्रधान चंद्रेश रावत, पूरन सिंह, हीरा बल्लभ बौड़ाई, जय प्रकाश नेगी, कान्ति देवी, नन्दी देवी आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।