HomeBreaking Newsखेल—खिलाड़ी ! गदगद हल्द्वानी : मीनाक्षी सहित 06 खिलाड़ियों का स्टेट...

खेल—खिलाड़ी ! गदगद हल्द्वानी : मीनाक्षी सहित 06 खिलाड़ियों का स्टेट लेवल में चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

उत्तराखंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में जिले की 06 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश 16 सदस्यीय टीम के लिये हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में हल्द्वानी की तेज गेंदबाज Meenakshi Joshi भी शामिल हैं। जिनके चयन से हल्द्वानी के खेल प्रेमी गदगद हैं।

जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुऐ उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी की 11 वी की छात्रा आवास विकास हल्द्वानी के त्रिलोक जोशी की पुत्री मीनाक्षी जोशी मध्यम तेज गति की गेंदबाज है और विगत 6 वर्षों से हल्द्वानी के दो नहरिया में हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकेडमी में कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी से क्रिकेट के गुर सीख रही है।

हल्द्वानी, अभी—अभी : नहर में बह गया युवक, पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन….

कोच मनोज भट्ट और निश्चल जोशी उसके उत्तराखंड टीम में चयन से गदगद हैं। मेहनत से उसने टीम में अपना स्थान हासिल किया है। इसके अलावा टीम में जिले से बिन्दुखत्ता लालकुआं की लक्ष्मी बसेरा, ज्योति गिरी, शगुन चौधरी, गायत्री आर्या व रामनगर की नीलम भारद्वाज ने प्रदेश की अंडर–19 की 16 सदस्यी टीम में जगह बनाई है। ये सभी खिलाड़ी 5 सितंबर को देहरादून में टीम से जुडेंगे। 6 सितंबर को ये बेंगलुरु में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। उसके बाद गुजरात के सूरत में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विभिन्न राज्यों के महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Uttarakhand : UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

इनके चयन पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदेयश, उपाध्यक्ष विनय साह, जगदीश बोरा, सचिव धीरज खरे, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव विकास पांडे, लीला कांडपाल, राजू नेगी, किशन अनेरिया, अनूप जखमोला, डिम्पल, मो. रेहान, अमित बिष्ट, गजेंद्र रावत, रोहित भट्ट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Uttarakhand Health Bulletin : आज पौड़ी-उत्तरकाशी ने पकड़ी रफ्तार, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

मिशन 2022 : ऐसा रहेगा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भाजपा के दौरे का शेड्यूल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments