Hld Big Breaking : नहर में बह गया युवक, पुलिस ने बाहर निकाला, लेकिन….

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

आज गुरूवार देर शाम यहां भोटिया पड़ाव की ठंडी सड़क में एक युवक सिंचाई नहर में अचानक गिरने के बाद बह गया। यह दृश्य देख वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा—तफरी मच गई। पुलिस की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाल अस्पताल भर्ती कर तो दिया है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम भोटिया पड़ाव स्थित ठंडी सड़क में बनी सिंचाई नहर में राहगीरों ने एक युवक को बहता देखा। जिसके बाद लोग नहर की तरफ दौड़ने लगे। किसी को कुछ समझ नही आया कि क्या किया जाये। सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई और सिंचाई नहर से युवक को बाहर निकाल लिया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

युवक के मुंह—नाक से बह रहे खून को देखकर हर किसी के होश फख्ता हो गये। आनन—फानन में उसे बेस अस्पताल भर्ती करा दिया गया। पुलिस इस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह घटना करीब 07 बजे हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक का उपचार किया जा रहा है, लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नही है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।

Uttarakhand Health Bulletin : आज पौड़ी-उत्तरकाशी ने पकड़ी रफ्तार, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

मिशन 2022 : ऐसा रहेगा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भाजपा के दौरे का शेड्यूल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें