HomeUttarakhandDehradunमिशन 2022 : ऐसा रहेगा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भाजपा के...

मिशन 2022 : ऐसा रहेगा उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में भाजपा के दौरे का शेड्यूल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे-वैसे प्रदेश में भाजपा एक्टिव होती जा रही है। आगामी 2022 चुनाव को लेकर 1 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल ग़ोयल अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड : यहां स्वीमिंग पूल में डूबने से यूपी के पर्यटक की मौत

विधानसभाओं के दौरे में पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

बालिका वधू सीरियल से पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्ययक्षों ब्लॉक प्रमुखों, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है।

Haldwani : युवक को मारी गोली, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, हमलावर फरार

पदाधिकारियों के इन दौरों में पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन ,बूथ पर होने वाले अन्य कार्यों, पन्ना प्रमुखों व पन्ना प्रमुखों की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

उत्तराखंड : महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments