HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: मॉक ड्रिल से सीखा आपदा में रेस्क्यू का हुनर, गिरेछीना...

Bageshwar News: मॉक ड्रिल से सीखा आपदा में रेस्क्यू का हुनर, गिरेछीना के ​थुड़ाई में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गिरेछीना के थुड़ाई में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें भूस्खलन के बाद आई आपदा में राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। इसमें फायर, स्वास्थ्य, लोनिवि आदि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd

मॉकड्रिल के अनुसार प्रशासन को सूचना मिली की थुड़ाई में भूस्खलन के चपेट में आकर कई लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना के बाद दमकल विभाग, एसडीआरएफ समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने घायलओं को मलबे से बाहर निकाला और 108 के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम के नेतृत्व में दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान आपदा को कम करने के लिए क्षेत्र के लोगों की भी मदद ली गई। दिनभर क्षेत्र में सायरन बजता रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, कोतवाल डीआर वर्मा समेत सभी अधिकारी राहत कार्य में लगे रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments