HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : सेंट्रल जेल के मैदान की खुदाई में मिले 60 मोबाइल...

उत्तराखंड : सेंट्रल जेल के मैदान की खुदाई में मिले 60 मोबाइल और चार्जर

सितारगंज| उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां केन्द्रीय कारागार सितारगंज (Central Jail Sitarganj) के मैदान की खुदाई में 60 मोबाइल फोन, कई चार्जर और बैटरियां बरामद हुई हैं। कारागार अधीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब जांच की जाएगी कि जेल में मेाबाइल कैसे पहुंचे, कहां-कहां और किससे क्या बातें की गईं हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जाता है कि जेल में मोबाइल फोन के प्रयोग के संदेह पर केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक अनुराग मलिक ने टीम का गठन किया था। टीम ने रात करीब 11 बजे कारागार की सभी बैरेकों की तलाशी ली। साथ ही समीप के ही मैदान की भी खुदाई की गई। खुदाई में गड्ढे में दबाकर रखे गये 60 मोबाइल फोन, कुछ चार्जर व बैटरियां आदि बरामद हुईं।

जेल में कैदियों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना अवैध है, इसलिए इसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। कारागार अधीक्षक मलिक ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिसमें कहा गया है कि मोबाइल फोन से किसी के द्वारा कोई अवैध कार्य तो नहीं किया गया है, इसकी जांच की जाए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेल में तलाशी लेने वाली टीम में बंदी रक्षक अरविंद कुमार, राम सिंह कपकोटी, अनुज कुमार, निखिल पाराशर, प्रकाश कुंवर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज गोस्वामी, राम गिरी, प्रवीण बेलवाल, दीपक भट्ट, ललित नेगी, महिपाल कोरंगा, प्रभु सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments