HomeDelhiपीएम मोदी ने की 100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना...

पीएम मोदी ने की 100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा, हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्र्क्चर की रखेगा नींव

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा की।

मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले कुछ समय में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का राष्ट्रीय मास्टर प्लान देश के सामने रखेगा। सौ लाख करोड़ से भी अधिक की योजना लाखों नौजवानों के लिए रोजगार के लिए नए अवसर लेकर आएगी। यह ऐसा मास्टर प्लान होगा, जो हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्र्क्चर की नींव रखेगा। अभी परिवहन के साधनों में कोई तालमेल नहीं है। यह इस गतिरोध को तोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिक इंफ्रास्ट्र्क्चर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होलिस्टिक अप्रोच अपनाने की भी जरूरत है। भारत आने वाले कुछ ही समय में प्रधानमंत्री गति शक्ति- नेशनल मास्टर प्लान को लॉन्च करने जा रहा है।

Govt. Job : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों हेतु समूह ‘ग’ के अंतर्गत टेक्नीशियन संवर्ग के पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली एक और भर्ती, आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली फोरेस्ट रेंजर के 40 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments