देहरादून। प्रदेश में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों के बावजूद फिर एक हफ्ते के लिए यहां कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ा दिया गया है। सरकार ने अबकी बार पर्याप्त ढील दी है, वहीं तय किया है कि अब रात्रि कर्फ्यू को गंभीरता से लागू कराया जायेगा। जारी अधिसूचना में अब स्पा सेलून खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अब तमाम सरकारी कार्यालय 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेंगे। जारी सूचना के अनुसार कोरोना कर्फ्यू 27 जुलाई की प्रातः 6 बजे से 4 अगस्त प्रातः 6 बजे तक लागू रहेगा। कोरोना कर्फ्यू की SOP जारी हो गयी है जिसे आप नीचे विधिवत पढ़ सकते है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈