उत्तराखंड ब्रेकिंग : सोशल मीडिया में वायरल हो रही 35 असंतुष्ट विधायकों संबंधी ख़बर को बताया तथ्यहीन और अफवाह, विधायक धन सिंह रावत और बंशीधर भगत का आया बयान

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के चयन के बाद से ही सोशल मीडिया में असंतुष्टों को लेकर वायरल हो रही कई ख़बरों की प्रमाणिकता को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सवाल उठाये हैं। खास तौर पर एक वायरल रिपोर्ट, जिसमें 30 से 35 असंतुष्ट मंत्री—विधायकों का जिक्र किया गया है, इसे नेतागणों ने पूरी तरह नकारते हुए कोरी अफवाह बताया है।

आज भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने पार्टी में असंतोष की बात को पूरी तरह नकारते हुए इसे अफवाह करार दिया है। विधायक धन सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने से हर कोई खुश है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इधर यही सवाल जब भाजपा के बंशीधर भगत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके कहीं पढ़ने में आया है कि 35 असंतुष्ट विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसा समाचार देने वाले यह बतायें कि ये विधायक कौन हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और सभी भाजपा नेता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। इधर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बोले धामी “किसी नेता में नही है कोई असंतोष, भाजपा एक लोकतांत्रित पार्टी”, शाम 5 बजे राजभवन में लेंगे शपथ

अन्य खबरें

लालकुआं ब्रेकिंग : क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी युवक ने की अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या

क्राइम न्यूज़ : यहां शख्स ने की पत्नी की हत्या, फिर शव को कोरोना से हुई मौत बता कर दिया अंतिम संस्कार

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : आसान नही है नए सीएम धामी की राह, कहीं असंतुष्टों को मनाने और जनता को समझाने में ही न बीत जाये पूरा कार्यकाल

सीएनई विशेष : कोरोना से भी हजार गुना घातक है यह बीमारी ! पूरी दुनियां में मिटा सकती है इंसानी कौम का वजूद, पढ़िये यह विशेष ख़बर….

उत्तराखंड : बहन से की थी सगाई, साली को अकेला पा कर डाला दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग उत्तराखंड : “कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा—हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं, मैं राजनैतिक चीरफाड़ करूंगा”, हरदा ने राजनैतिक घटनाक्रम पर बिना नाम लिये सतपाल महाराज पर कसा तंज

WHO ने जारी की बड़ी चेतावनी, “यह वक्त जश्न मनाने का नही, बहुत तेजी से म्यूटेट हो रहा है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट”, विश्व के लगभग 100 देशों में दर्ज करा चुका है मौजूदगी

ADVERTISEMENTS