HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : 22 जून से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 22 जून से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया इशारा, लेकिन रखी यह शर्त….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को 22 जून के बाद हटाया जा सकता है और अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, लेकिन शर्त यह है कि स्थिति में सुधार आता दिखना चाहिए। यह कहना है कि सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आज मीडिया से बातचीत में मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सरकार को कर्फ्यू लगाने का कोई शौक नही है। यह कर्फ्यू जनता के जीवन की रक्षा के लिए ही लगाया गया है। उन्होंने अनलॉक की प्रक्रिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर 21 जून तक कोविड केसों में कमी आई और स्थिति बेहतर हुई तो उत्तराखंड 22 जून से अनलॉकिंग की तरफ बढ़ेगा।

ज्ञात रहे कि उत्तराखंड में सरकार ने 22 जून तक काफी छूट के साथ कर्फ्यू लगाया हुआ है। बाजार अब सप्ताह में तीन दिन सुबह 08 से 05 बजे तक खुल रही हैं। इसके बावजूद व्यापारी वर्ग अब कर्फ्यू हटाकर अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहा है।

इन हालातों में कैबिनेट मंत्री उनियाल का यह बयान काफी मायने रखता है कि सरकार परिस्थितियों में नजर रख रही है और जनता को संयम बरतना होगा। उम्मीद की जा रही है कि सरकार 22 जून को कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने की बजाए अब अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर देगी। जिसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि कर्फ्यू के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में निरंतर कमी आ रही है।

नैनीताल : डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी किये सख्त दिशा-निर्देश, विस्तार से जानिये क्या हैं आदेश….

Breaking रुद्रपुर अपडेट : जमीनी विवाद को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या, शहर में हड़कंप

रामनगर : संपर्क क्रांति की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, कान में लगाये था हेडफोन, नही सुन पाया ट्रेन की आवाज़

उत्तराखंड : 22 जून से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया इशारा, लेकिन रखी यह शर्त….

Rudrapur : SSP ने किए 4 दरोगाओं और 35 सिपाहियों के तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand : सरकार ने लिया अपना फैसला वापस, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा स्थगित

Haldwani : पति को लग गई पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी, प्रेमी ने रास्ते से हटाने को कर दिया कत्ल, पढ़िये पुलिस से क्या बोला हत्यारा….

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments