अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से आज सरकार की आली, रेलाकोट, एनटीडी, राजपुरा, खत्याड़ी में अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को राशन प्रदान किया गया।
ADVERTISEMENTS
मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि हर जरूरत मंद के द्वार अन्न तब तक जारी रहेगा जब तक daily wages में काम करने वाले लोगो को निरन्तर काम मिलना शुरू नही हो जाता। मंच के मीडिया प्रभारी मयंक पंत ने अन्य लोगों से भी इस विपत्ति काल मे सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया।
राशन वितरण के आज के कार्यक्रम में मंच के संयोजक विनय किरौला, मीडिया प्रभारी मयंक पंत, मंच समन्वयक पंकज कुमार, ग्राम प्रधान रेलाकोट उमेश नैनवाल, वेरेन्द्र राम, पंकज कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट, पवन मुस्यूनी, रेखा सिंह, सबीना बेगम, रेशमा परवीन आदि ने सहयोग किया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।