Almora News: व्यापारियों, कोचिंग व जिम संचालकों के हितों को लेकर कांग्रेस खुलकर मैदान में उतरी, धरना—प्रदर्शन कर बाजार खोलने और कोविड कर्फ्यू से प्रभावितों को राहत देने की मांग

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कांग्रेस व्यापारी हितों को लेकर खुलकर मैदान में उतर गई है। रविवार को कांग्रेसजन पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में यहां शहीद पार्क में जुटे और उन्होंने धरना—प्रदर्शन कर बाजार खोलने के साथ ही लंबे कोविड कर्फ्यू से हुए नुकसान के बदले व्यापारियों, कोचिंग संचालनकों व जिम संचालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की पुरजोर मांग उठाई। यह धरना सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए रखा गया।


ADVERTISEMENTS

धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल में सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन ने व्यापारियों, कोचिंग सेन्टर संचालकों व जिम संचालकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब कर दी है। अब उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आने लगी है, ऐसे में मानकों में ढील देते हुए पूरी तरह बाजार खोल देने चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि समस्त व्यापारियों, फड़ व्यवसाईयों, कोचिंग सेन्टर संचालकों तथा जिम संचालकों के लिए स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें आर्थिक पैकेज दिया जाए। साथ ही समस्त व्यापारियों, कोचिंग सेन्टर संचालकों, जिम संचालकों का एक साल के बिजली व पानी के बिल तथा बैंक ऋण का ब्याज पूरी तरह माफ करने की मांग उठाई।

उन्होंने नगरपालिका तथा जिला पंचायत से भी मांग की है कि कोरोनाकाल अवधि में जिला पंचायत एवं नगरपालिका को उन सभी व्यापारियों का किराया माफ करना चाहिए, जो उनके स्वामित्व में आते हैं।

धरने में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सलाहकार नगर व्यापार मंडल शहजाद कश्मीरी, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, नगर व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, नगर सांस्कृतिक संयोजक गीता मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व जिला सचिव तारा चन्द्र जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, भूपेन्द्र भोज, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, विपुल कार्की, सुनील सिंह कठायत, राबिन भण्डारी, नवल बिष्ट, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, लोकेश तिवारी, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक आदि शामिल हुए।

Almora : कांग्रेस की महिला एवं सेवादल कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में बांटे मास्क व सैनेटाइजर, नियमित इस्तेमाल करने की अपील

Someshwara : राज्य स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में अमृता, सोनाली व साक्षी रही अव्वल, सोमेश्वर महाविद्यालय ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया आनलाइन कार्यक्रम

Almora : लाकडाउन में लोगों की मदद करने की धुन पर अडिग पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, लगातार जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे राशन, स​ब्जियां, मास्क व सैनिटाइजर ​

Almora : धर्मनिरपेक्ष युवा मंच ने किया राशन वितरण, निरंतर जारी है अभियान

Almora : पुलिस कार्मिकों व उनके परिजनों को तंदरुस्ती के लिए दी गई सेहतमंद भोजन की जानकारी, डायटीशियन डा. मंजुला ने आनलाइन दिए विविध टिप्स

Someshwar Special: सीएनई की खबर से आई चेतना और दिव्यांग का गरीब परिवार हुआ समस्या मुक्त, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने गांव पहुंच उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री, खाद्य निरीक्षक ने राशन उपलब्ध कराने का रास्ता किया साफ

गरमपानी और सुयालबाड़ी के स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण को पहुंचे सांसद अजय भट्ट व विधायक संजीव आर्या, स्वास्थ्य सेवाओं व टीकाकरण अभियान का लिया जायजा

Someshwara : शराब पी और गांव में मचाया हुड़दंग, पुलिस को भनक लगी तो पांचों हो गए गिरफ्तार

Almora : व्यापारियों, कोचिंग व जिम संचालकों के हितों को लेकर कांग्रेस खुलकर मैदान में उतरी, धरना-प्रदर्शन कर बाजार खोलने और कोविड कर्फ्यू से प्रभावितों को राहत देने की मांग

ADVERTISEMENTS