HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, तो जवान और...

अल्मोड़ा : तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, तो जवान और मजबूत कद—काठी के युवा भी हो रहे कोविड—19 संक्रमण का शिकार….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। गत 21 मई को भेजे गये शेष 4 सैम्पलों में से 3 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तीनों व्यक्ति ताड़ीखेत ब्लॉक के हैं जो मुम्बई से आये थे। यह तीन कोरोना पॉजिटिव ग्राम धापड़ कमान, मलोना मेहर व खुडोली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग बागेश्वर में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे। सभी को पूर्व में हो संस्थागत कवारेंटीन किया गया था। पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। खास बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों में एक की उम्र 22, दूसरे की 39 तथा तीसरे की 45 साल है। यानी इन तीनों में कोई भी वृद्ध नही है। गौरतलब तो यह है कि सिर्फ अल्मोड़ा जनपद ही नही, बल्कि पूरे प्रदेश में आज पाये गये कोरोना पॉजिटिवों की उम्र 22 से 45 वर्ष है। सिर्फ हरिद्वार में मिले एक व्यक्ति की आयु 54 साल है। यानी यह जरूरी नही कि कोविड—19 संक्रमण केवल वृद्ध और बीमार लोगों को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका शिकार तो अधिकांश वह युवा हो रहे हैं, जो शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं। समझने वाली बात तो यह है कि प्रवासियों की घर वापसी के इस दौर में आम जनता को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जरूरी है कि हर तरह की सावधानी बरती जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments