HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : सड़क व नालियों के निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी को...

सितारगंज न्यूज़ : सड़क व नालियों के निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। वार्ड संख्या ग्यारह, हाईडिल आफिस के पीछे स्थित आवासीय कालोनी के वासिंदों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कॉलोनी में सड़क एवं नालियों का निर्माण किये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क और नालियां न होने से मोहल्ले में आना-जाना दुश्वार हो गया है। जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और कीचड़ है। उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कई लोगों के द्वारा हाईडिल आफिस के पीछे वार्ड नंबर 11 में उनके द्वारा आवासीय प्लाट लिए गए थे।

लेकिन कई ऐसे भी प्लाट है जिनपर अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा मोहल्ले में सड़क और नालियां भी नहीं है। जिस कारण मोहल्ले वालों का आना-जाना और रहना कठिन हो गया है। रास्ते में बुरी तरह ​कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार वार्ड मेंबर को कहा गया ​लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी और न ही सडक और नालियां ही बनवाई। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से उनके मोहल्ले में सड़क और नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।

ज्ञापन में विनय कुमार, सरस्वती देवी, हरिप्रिया, हेमचन्द्र, रमेश चंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, देवेंन्द्र सिंह, प्रेमा देवी, दिव्या अधिकारी, जयंती राय, पार्वती बुधानी, आरएस राना, सुशील चौहान, मोले सिंह राणा, रेनु देवी, राजू शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments