HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: राय—मशविरा कर जिले में लगाया जाए पूर्ण लॉकडाउन—रिक्खू, डीएम को...

ALMORA NEWS: राय—मशविरा कर जिले में लगाया जाए पूर्ण लॉकडाउन—रिक्खू, डीएम को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने अल्मोड़ा जनपद में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण और इससे आए दिन हो रही मौतों पर गहरी चिंता व्य​क्त की है और डीएम से जिले में राय मशविरा के बाद लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा है कि कोरोना के प्रकोप ने सारी आम जनमानस, व्यापारियों व गरीबों के लिए भारी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस संकट में घड़ी में सभी को मिलकर इस भयानक बीमारी से लड़ना है। साह ने कहा है कि बुजुर्ग हों या युवा सभी को यह चपेट में ले रही है और जिस तरीके से प्रकोप बढ़ रहा है, उससे अब बच्चों के भविष्य के लिए भी खतरे की आशंका है। नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि सभी व्यापारी प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की बैठक बुलाकर राय मशविरा किया जाए और जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए। साथ ही व्यापारियों को नुकसान नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से मुक्त रखा जाए, ताकि इस प्रतिकूल परिस्थिति का मुकाबला किया जा सके।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

Almora : धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने पाखुड़ा में गठित की समिति, खत्याड़ी में सेनेटाइजेशन

ALMORA NEWS: राय—मशविरा कर जिले में लगाया जाए पूर्ण लॉकडाउन—रिक्खू, डीएम को भेजा ज्ञापन

ALMORA NEWS: चार दिनों में जिले में पुलिस ने नियमों को ठेंगा दिखाते पकड़े 1329 लोग, कार्यवाही कर वसूला 2 लाख से अधिक जुर्माना, लमगड़ा में शराब के साथ एक​ गिरफ्तार

ALMORA NEWS: मित्र बनकर पुलिस ने डोली में बिठाकर बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासी चौकी का प्रेरक उदाहरण

ALMORA NEWS: सड़क पर धड़ाम गिरा चीड़ का विशाल पेड़, यातायात रहा बाधित

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश..

Almora Big Breaking : लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 10 की ले ली जान

अल्मोड़ा : कोरोना संक्रमण की घातक लहर, शिक्षक सहित छह की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments