Almora Big Breaking : लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 10 की ले ली जान

0
पूर्व सैनिक का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
v

अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण अब कहर बनकर टूट रहा है। पहाड़ की शुद्ध आबोहवा में भी वायरस का जहर कैसे इतना अधिक कैसे फैल रहा है इसका जवाब किसी चिकित्सा विज्ञानी के पास नही है। सिर्फ 24 घंटे में कोरोना यहां 10 लोगों की जान ले चुका है।


ADVERTISEMENTS

डॉक्टरों के अनुसार अब तक अल्मोड़ा में जितनी भी मौतें हुई हैं। उसका सबसे बड़ा कारण मरीज में आक्सीजन लेवल अचानक गिर जाना है। भर्ती होने के महज दो—चार दिनों में ही एक स्वस्थ इंसान मौत के मुंह में समा जा रहा है।

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि 24 घंटे में 10 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अपनी जान गंवा चुके हैं। कई शवों की अंत्येष्टि के लिए उन्हें भी स्वयं जाना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि गत दिवस 24 घंटे के भीतर ही यहां 353 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वर्तमान में यहां एक्टिव केसों का आंकड़ा 1500 के करीब पहुंच चुका है। बहुत से लोग होम आइसोलेशन में हैं और काफी लोग बुखार आदि के लक्षण दिखने पर सेल्फ क्वारंटीन भी हुए हैं।

गत दिवस तक के रिकार्ड के अनुसार कोरोना से मौत का आंकड़ा यहां 58 था, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है। इन हालातों में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। बेहतर यही है कि अब लोग खुद ही घर से बाहर निकलना बंद कर दें और सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

Almora : धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने पाखुड़ा में गठित की समिति, खत्याड़ी में सेनेटाइजेशन

ALMORA NEWS: राय—मशविरा कर जिले में लगाया जाए पूर्ण लॉकडाउन—रिक्खू, डीएम को भेजा ज्ञापन

ALMORA NEWS: चार दिनों में जिले में पुलिस ने नियमों को ठेंगा दिखाते पकड़े 1329 लोग, कार्यवाही कर वसूला 2 लाख से अधिक जुर्माना, लमगड़ा में शराब के साथ एक​ गिरफ्तार

ALMORA NEWS: मित्र बनकर पुलिस ने डोली में बिठाकर बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासी चौकी का प्रेरक उदाहरण

ALMORA NEWS: सड़क पर धड़ाम गिरा चीड़ का विशाल पेड़, यातायात रहा बाधित

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश..

Almora Big Breaking : लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 10 की ले ली जान

अल्मोड़ा : कोरोना संक्रमण की घातक लहर, शिक्षक सहित छह की मौत

ADVERTISEMENTS