सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की शोकसभा में एसोसिएशन के अधिवक्ता संतोष पंत के पिता देवकीनंदन पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। वक्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की। दो मिनट का मौन भी रखा गया।
ADVERTISEMENTS
इस अवसर पर चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट केवल सती, बार अध्यक्ष महेश परिहार, जगदीश तिवारी, रविन्द्र बिष्ट, डीके जोशी, मनोज पंत, त्रिभुवन पांडे, भुवन पांडे, महेश मिश्रा, सुनील कुमार, भगवती प्रसाद पंत, पंकज आर्या, हरीश चिलवाल, भानु तिलारा, अक्षय जोशी, गोविंद लाल वर्मा, पुष्पा भंडारी आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।