सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद के राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़़ अंतर्गत एक नेपाली मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
तहसील के कोटूली ग्राम पंचायत के अंतर्गत सोमवार की प्रातः एक नेपाली मजदूर का शव रास्ते के पास खेतों में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोटूली के ग्राम प्रहरी राजन राम ने राजस्व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त नेपाली मजदूर मन बहादुर पुत्र लछी बहादुर (46 वर्ष) निवासी टेड़ागाड़, नगर पालिका वार्ड नंबर 5, जिला झाझरकोट, नेपाल के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक नेपाली मजदूर नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया मजदूर की मौत का कारण रविवार की रात्रि नशे में गिर जाने और चोट लगना बताया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।