सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से कोविड संक्रमित व्यक्तियों की मदद के लिए ‘कोरोना बचाओ समितियों’ का गठन किया जा रहा है। खत्याड़ी में समिति का गठन करके राजन कनवाल को अध्यक्ष व तेज सिंह कनवाल को सचिव चुना गया। मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना बचाओ समिति का गठन किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
जिसमें अल्मोड़ा शहर के सभी वार्डों व सभी ग्राम सभाओं में इस समिति का गठन किया जायेगा। समिति का उद्देश्य संबंधित वार्ड अथवा ग्राम सभा में कोविड संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन अथवा अस्पताल में कोई भी समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों व प्रशासन के नोडल अधिकारियों से समन्वयन बनाना होगा तथा किसी को कोरोना positive आने पर हर तरह से उस व्यक्ति के साथ खड़े रहना, उसे नैतिक रूप से साहस देना है।
विभिन्न प्रदेशों, शहरों से आये लोगो को चाहे उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव भी आए, उन्हें पूरे सम्मान के साथ आइसोलेशन में रखने व आइसोलेशन की व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। इधर कोरोना बचाव समिति के माध्यम से मास्क व सेनेटाइजर का वितरण रैलाकोट में किया गया। समिति गठित करने वालो में मंच के संयोजक विनय किरौला, मीडिया प्रभारी मयंक पंत, पवन मुस्यूनी रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।