HomeCrimeUttarakhand Big Breaking - साथ खाना खाया, फिर गोली मारकर कर...

Uttarakhand Big Breaking – साथ खाना खाया, फिर गोली मारकर कर दी भाई की हत्या, पत्नी से अनबन बदला भाई की जान लेकर, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई सहयोगी रामनगर
भाई ने समय से शादी करवा दी थी, लेकिन उसकी अपनी पत्नी से लगातार अनबन चलती रही। वह मानता था कि मेरे सगे भाई ने एक गलत लड़की मुझे भिड़ा दी और जीवन बर्बाद कर दिया। बस इसी बात को लेकर रंजिश इतनी बड़ी कि भाई ने ही अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला है रामनगर का, जहां एक युवक ने अपने ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मालधन चौड़ के नम्बर 5 निवासी भगत (50 साल) पुत्र बलबीर को उसी के ममेरे भाई सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर निवासी प्रेमवीर ने घर में घुसकर गोली मार दी। यह घटना गत ​देर रात्रि की है।

सावधान ! कोरोना टीकाकरण के 24 घंटे पहले व बाद में भूलकर भी ना पियें शराब, कोराना काल में बनाये रखें इम्युनिटी पावर

घटना से पूर्व दोनों ने साथ ही भोजन किया था, लेकिन बाद में झगड़ा हो गया। भगत का ममेरा भाई उस समय तो चला गया किंतु रात लगभग 2:55 बजे वापस आकर भगत को धमका कर उससे दरवाजा खुलवा दिया जैसे ही भगत ने दरवाजा खोला सुल्तानपुर पट्टी निवासी भगत के ममेरे भाई प्रेमवीर ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजन उठे और आनन-फानन में भगत को अस्पताल ले गये चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से प्रेमवीर और उसकी पत्‍नी में अनबन चल रही थी। प्रेमवीर का मानता था कि भगत ने उसकी शादी गलत लड़की से करा दी है। जिसकी वजह से भगत से नाराजगी रखता था। हत्या की वजह फिलहाल यही बताई जा रही है।

Haldwani News : भीमताल के युवक ने होटल के बंद कमरे में किया सुसाइड, दरवाजा तोड़ दाखिल हुई पुलिस

अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, मालधन चौकी इंचार्च जगवीर सिंह मय दलबल मौके पर पहुंचे। बाद में कुंडेश्वरी पुलिस की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु संयुक्त चिकिसालय रामनगर भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है तथा वह मृतक व उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में मध्यस्थता कर रहा था। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप, मंगलवार को एक्टिव केस का आंकड़ा 9 हजार पार, 13 की गई जान, 1 हजार 925 नए संक्रमित ! पढ़िये अपने जनपद का हाल….

Uttarakhand Big Breaking – साथ खाना खाया, फिर गोली मारकर कर दी भाई की हत्या, पत्नी से अनबन बदला भाई की जान लेकर, पढ़िये पूरी ख़बर…

काम की ख़बर : 14 से 17 अप्रैल तक हल्द्वानी-कालाढूंगी के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना विस्फोट, एक साथ आए 40 एक्टिव केस, ​एक्टिव केसों ने मारी सेंचुरी, संख्या पहुंची 100

सनसनी : वोट मांगने आये थे नेता जी, चारपाई पर पड़ी मिली महिला की खून से सनी लाश, दूसरे कमरे में सो रहे थे परिजन, क्या था मामला, पढ़िये खबर….

Almora Breaking : आखिरकार पिंजड़े में फंसा आतंक का सबब बना गुलदार, ‘कैदी’ को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

बाहर से आयातित उम्मीदवार के लिए कोई सहानुभूमि नही, सल्ट में चल रहा ‘सल्ट की चेली गंगा पंचोली’ का नारा : गणेश उपाध्याय

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभा यात्रा, झोड़ों—छोलिया नृत्यों की प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन

बागेश्वर में बेकाबू होता कोरोना, आज मिले 17 नये मामले, कुल 69 एक्टिव केस

Almora Breaking : सिलेंडर ने लगी आग में झुलसी पत्नी, बचाने के प्रयास में पति भी जला, दोनों गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments