Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप, मंगलवार को एक्टिव केस का आंकड़ा 9 हजार पार, 13 की गई जान, 1 हजार 925 नए संक्रमित ! पढ़िये अपने जनपद का हाल….
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अब तक काफी सुरक्षित समझे जा रहे उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना जिस तेज रफ्तार से चल रहा है। उससे एक बार पुन: भय और चिंता का माहौल बन गया है। यहां आज मंगलवार को 24 घंटे में 1925 नए संक्रमित मिले हैं तथा 13 लोगों की संक्रमण के चपेट में आने से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 44201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 775 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 594, नैनीताल में 217, ऊधमसिंह नगर में 172, पौड़ी में 33 , टिहरी में 35, रुद्रप्रयाग में 12, पिथौरागढ़ में 13, उत्तरकाशी में एक, अल्मोड़ा में 31, चमोली में 8, बागेश्वर में 13, चंपावत में 21 संक्रमित मिले।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।