हल्द्वानी। कालाढूंगी के विभिन्न क्षेत्रों में 11 केवी की लाइन के तारों के बीच आ रहे पेड़ों की टहनियों की छटाई के कार्य को लेकर 14 अप्रैल से कार्य शुरू किया जाना है। कार्य के चलते तेरह बीघा और वनभूलपुरा क्षेत्र के सब स्टेशनों से की जानेवाली बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक ठप रहेगी।








हल्द्वानी : देहरादून नंबर की कार में ले जा रहे थे जिंदा पैगोलिन, ऐसे आए गिरफ्त में

विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट के मुताबिक बिजली के तारों में आ रही टहनियों की छटाई के कार्य के चलते आजाद नगर फीडर से 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 15 अप्रैल को गांधी नगर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहगी। इसके साथ ही 17 अप्रैल को केडी चौराहा सब स्टेशन के स्टेशन रोड फीडर की बिजली आपूर्ति इस कार्य को लेकर ठप रहेगी। इधर नवाबी रोड-1 फीडर से की जा रही आपूर्ति 11 केवी की लाइन में गार्डिंग को लेकर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बाधित रही।
- Big Breaking : पुलिस और वांटेड बदमाश चंदन सागर के बीच सीधी मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग
- ज्ञानोदय उमावि डुंगरा: प्रभात फेरी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जगाई देशभक्ति की अलख
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेंज कार्यालय नथुवाखान में ध्वजारोहण के साथ चला स्वच्छता अभियान
- रानीखेत में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरियों से गूंजा नगर
- सुयालबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

