HomeUttarakhandNainitalतो क्या प्राचीन विरासतों को अपने गर्भ में सहेजे है सुयलाबाड़ी—ढ़ोकाने की...

तो क्या प्राचीन विरासतों को अपने गर्भ में सहेजे है सुयलाबाड़ी—ढ़ोकाने की माटी ! अद्भुत है सड़क खुदान के दौरान चंद वंशीय ‘आमलक’ का मिलना, पहले भी मिले हैं कई ऐतिहासिक अवशेष

ADVERTISEMENTSAd

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

उत्तराखण्ड के गौरवशाली कत्यूरी शासनकाल के बाद 11 वीं शताब्दी से लगभग 17 वीं शताब्दी तक यहां शासन करने वाले चंद वंश का आमलक मिलने के बाद यह सम्भावना प्रबल हो गई है कि रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ढ़ोकाने से सुयालबाड़ी तक का क्षेत्र अपने गर्भ में ​कई ऐतिहासिक विरासतों को सहेजे हुए है। बहुत सम्भव है कि शिव मंदिर के पास जहां आमलक मिला है उसके आस—पास के इलाके में यदि खुदाई कराई जाये तो ऐसी ही अन्य कई विरासतें मिल सकती हैं।उल्लेखनीय है कि चंद वंश कुमाऊँ मण्डल का एक मध्यकालीन रघुवंशी राजवंश था, जिन्होंने इस क्षेत्र पर ११वीं शताब्दी में कत्यूरी राजवंश के ह्रास के बाद से और १८वीं शताब्दी में अंगेज़ो के आगमन तक शासन किया। गत दिवस ढोकाने से सुयालबाड़ी सड़क निर्माण के लिए खुदाई के दौरान शिव मंदिर के पास मंदिर के ऊपर वजन रखने के लिए बनाए जाने वाला आमलक मिला है। पुरातत्ववेत्ता डॉ. यशोधर मठपाल ने इसकी पुष्टि की है। इस आमलक को 13 वीं से 14 वीं शताब्दी के मध्य का भी बताया जा रह है तथा इसका वजन 5 क्विंटल है। यहां जेसीबी के माध्यम से सड़क खुदान का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी चालक ने एक अजीब सी वस्तु देखी तो उसके कुछ समझ नही आया और उसने मामले की जानकारी सुयालबाड़ी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल को दी। फिर ग्रामीणों की मदद से शिला को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय निवासी रमेश सुयाल, भुवन चंद्र सुयाल, खयालीराम कर्नाटक, हंसादत्त उप्रेती ने बताया कि 2006 में भी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान भी मूर्तियों के अवशेष मिले थे। तब मंदिर के पीछे के खेत की खुदाई को बंद कर दिया गया था। सभी मूर्तियां एक ही प्रकार के पत्थर जैसी मिली हैं। यशोधर मठपाल के अनुसार जो वजनी शिला मिली है वह आमलक है, जिसे चंद शासन काल में मंदिर के ऊपर वजन बढ़ाने के लिए रखा जाता था। माना जा रहा है कि जिस क्षेत्र में आमलक मिला है वहां कोई बड़ा मंदिर रहा होगा। इस तरह के आमलक बैजनाथ, जागेश्वर सहित अन्य मंदिरों में भी हैं। अलबत्ता यहां मिला आमलक पूरी तरह सुरक्षित है। इसके निर्माण का सही काल शोध के बाद ही पता चल पायेगा। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने कहा कि क्षेत्र में प्राचीन विरासत मिलने से क्षेत्रवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि इन ऐतिहासिक विरासतों को सहेज कर रखने की जरूतर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments