उत्तराखंड ब्रेकिंग : आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत, 11 लापता

0

देहरादून। उत्तराखंड में लगभग 48 घंटे हुई भारी वर्षा, अतिवृष्टि और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 अन्य अभी भी लापता है।


ADVERTISEMENTS

इस आपदा में कुल 12 लोग घायल अवस्था में चिकित्सालयों में उपचाराधीन हैं। आपदा में कुल नौ भवन आंशिक अथवा पूर्णतया क्षतिग्रस्त हुए हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह मीडिया को बताया कि मंगलवार को अतिवृष्टि के कारण नैनीताल जिले में 28, अल्मोड़ा जिले में छह, चंपावत और रुद्रपुर में दो-दो तथा बागेश्वर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही, कुल 10 लोग घायल हुए और 11 अभी लापता है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नैनीताल जिले के ये मार्ग वाहनों के लिए खुले और ये पूर्णरूप से बाधित, जानिए ताजा अपडेट

उन्होंने बताया कि एक ही दिन में अतिवृष्टि और भूस्खलन से कुल नौ भवन क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सोमवार को पौड़ी जिले में तीन, चंपावत में दो और पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही दो व्यक्ति घायल हुए और एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार को अतिवृष्टि से चंपावत जिले में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 12 अन्य घायल हो गये।

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

सूत्रों के अनुसार, अभी तक पिछले लगभग 48 घंटे में राज्य में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कुल 46 लोगों की मौत हुई है, 11 अन्य अभी भी लापता हैं और 12 व्यक्ति घायल अवस्था में उपचाराधीन है। इस अवधि में कुल नौ भवन पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बारिश की सम्भावना, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

ADVERTISEMENTS