कोटाबाग/हल्द्वानी। विकासखंड कोटाबाग में अब से कुछ देर पहले दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार गाड़ी पर नियंतण नहीं रख सका और अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क के किनारे एक मकान में जा घुसी। मकान के मुख्य द्वार को तोड़ते हुए बाइक आंगन में पहुंच गई। बाइक सवार की आंगन में ही मौत हो गई। घटना लगभग 4:30 बजे की है। मृतक की शिनाख्त कालाढूंगी के गुलजारपुर निवासी 32 वर्षीय कुलदीप आर्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आंगन के फर्श पर सिर लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुलदीप अपने परिवार के साथ कोटाबाग में एक विवाह समारोह में आया हुआ था। घटना के समय वह अकेले ही बाइक पर सवार था। उसके परिजन हादसे की खबर सुनकर चिकित्सालय पहुंच गए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


