सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा कांंग्रेस कमेटी ने यहां नये कृषि कानूनों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ जबर्दस्त धरना—प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद चौघानपाटा से लेकर शहीद पार्क तक भव्य पदयात्रा निकाली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन दोपहर यहां चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने नये कृषि कानूनों व महंगाई के खिलाफ नारेबाजी और कृषि कानूनों व महंगाई को लेकर सरकार को जमकर कोसा। वहीं धरना देते हुए जनसभा की। जनसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज पूरे देश का किसान प्रधानमंत्री के तानाशाह रवैये से त्रस्त है। किसान आन्दोलनरत हैं, मगर उनके साथ फिर भी अन्याय किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल एवं डीजल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी करके केंद्र सरकार ने जनता की कमर तोड़ने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मात्र विज्ञापनों के जरिये खुद की पीठ थपथपाने में मस्त है।
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और भाजपा के सत्ता मेंं रहते किसान, युवा व आम आदमी बेहद परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों के नाम पर केन्द्र सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। जिसे कांंग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को लगातार कुचलने का काम कर रही है बाद में उन्होंने चौघानपाटा से शिखर तिराहे के समीप शहीद पार्क तक पदयात्रा निकाली।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, गीता पाण्डे, दीपा त्रिपाठी, राधा बिष्ट, सरस्वती आर्या, गीता आर्या, राधा तिवारी, अम्बीराम आर्या, महेश चन्द्र आर्या, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, तारा चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल, पारितोष जोशी, राजेन्द्र बोरा, गजेन्द्र फर्तयाल, संजय दुर्गापाल, प्रमोद पवार, अमित बिष्ट, सतीश चन्द्र पांडे, बीके पांडे, राबिन भण्डारी आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
ALMORA NEWS: महंगाई व कृषि बिलों को लेकर कांग्रेस का जबर्दस्त विरोध, प्रदर्शन के बाद निकाली पदयात्रा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


