HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : सीएम ने किया 26 करोड़ से ज्यादा के कार्यों...

हल्द्वानी न्यूज : सीएम ने किया 26 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण, देहरादून में भी देंगे यूओयू को जमीन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच लगभग 26 करोड 18 लाख की धनराशि के कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 4 करोड 27 लाख 21 हजार की धनराशि से नव निर्मित भवन का लोकार्पण व शिलान्यास में 87.48 लाख कुलपति आवास कार्य, 362.70 लाख के अतिथि गृह, 293.70 लाख के बहुउद्देशीय हॉल, 228.93 लाख के दो ब्लॉक टाईप-2 के 12 आवासों, 612.16 लाख के विज्ञान ब्लॉक, 77 लाख के परिसर आन्तरिक सड़के, 494.52 लाख के अध्ययन सामग्री उत्पादन एवं वितरण ब्लाक, 33.86 लाख के परिसर में ड्रेनेज एवं पाथ कार्यो का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून में मुक्त विश्व विद्यालय कैम्पस बनाने हेतु भूमि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा से कोई भी व्यक्ति अपनी सेवा के साथ ही योग्यता बढा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी विश्विद्यालय अपनी स्किल को बढाकर सरकारों को योजना बनाने में सुझाव दें ताकि प्रदेश मे धरातलीय योजना बनाकर त्वरित सकारात्मक विकास हो सके। रावत ने कहा उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रथम राज्य है जहां महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार सरकार द्वारा दे दिया गया है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आगे बढाने व स्वावलम्बी बनने यह अधिकारी अति महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे समाज में क्रान्तिकारी व सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में  जलजीवन मिशन शुरू किया है हम केन्द्र के सहयोग से  ग्रामीण क्षेत्र मे मात्र एक रूपये व शहरी क्षेत्रों में मात्र सौ रूपये में पेयजल संयोजन दे रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदी, नालों जलस्रोत्रों को पुर्नजीवित करने की पहल बड़े स्तर पर की जा रही है। अपने सम्बोधन मे उच्चशिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह ने उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मे लोकार्पण व शिलान्यास पर सभी को बधाई देते हुये कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय आगामी वर्षो मे देश का प्रथम विश्वविद्यालय बनेगा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय में वर्तमान में लगभग 90 हजार शिक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसमें 55 प्रतिशत महिलायें हैं। रावत ने कहा एक वर्ष मे सरकार द्वारा एक हजार प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। शीघ्र ही चार लाख विद्यार्थियों को वाईफाई से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि डेयरी योजना मे दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु दुग्ध उत्पादक को 4 रूपये प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। बतौर अध्यक्षता करते हुये विधायक नवीन दुम्का ने सभी का स्वागत करते हुये लालकुआं विधानसभा क्षेत्र मे 31 करोड की गौजाजली पेयजल योजना, डेयरी हेतु भूमि स्वीकृत करने, लालकुआ क्षेत्र में वन से लगी भूमि जंगली जानवरों से बचाव हेतु सोलर लाईट एवं फेंसिंग स्वीकृत करते हुये कार्य प्रारम्भ करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कुलपति ओपीएस नेगी ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुये मुक्त विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियां दी और कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रदेश के लिए वरदान है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिह बिष्ट, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, मेयर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री डा. बीएस बिष्ट, गजराज बिष्ट, तरूण बंसल, प्रकाश हर्बोला, अजय राजौर,मजहर नईम नवाब,पीसी गोरखा, मण्डी अध्यक्ष मनोज साह,उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द दरम्वाल,राजेन्द्र सिह नेगी, राजेन्द्र सिह बिष्ट, दीपक मेहरा, जन सम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, आरसी बिन्जौला,प्रदीप जनौटी, शान्ति भटट, दिनेश खुल्वे, संजय दुम्का, प्रमोद बोरा, राहुल झिगरन, कमल नयन जोशी, चतुर बोरा, हरीश बेलवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी,रूकमणी देवी, बहादुर नदगली, आलम नदगली, विनीत अग्रवाल के अलावा आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री अरविन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी,अपर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. मेहरबान सिह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, कुल सचिव एचएस नयाल, प्रो. भरत सिह रावत,प्रो. गिरजा पाण्डे, प्रो. पीडी पाण्डे,प्रो. दुर्गेश पंत, पीआरओ राकेश रयाल के अलावा अनेक गणमान्य, विश्वविद्यालय का स्टाफ व अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments