लालकुआं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने लालकुआं विधानसभा के क्षेत्र बिंदुखत्ता निवासी पूरन विश्वकर्मा को नैनीताल जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है साथ ही उन्होंने पूरन विश्वकर्मा को संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की नीव को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्षशील रहेगें उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जन अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS


