HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग : लालकुआं के टॉप 10 बकायेदारों की सूची जारी, बकायेदारों में...

ब्रेकिंग : लालकुआं के टॉप 10 बकायेदारों की सूची जारी, बकायेदारों में मचा हड़कंप

लालकुआं। हल्द्वानी के बाद लालकुआं तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के 10 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की गई है। जिसमें कई बड़े उद्योगपति व रसूखदारों के नाम सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

बता दें कि मार्च नजदीक आते ही राजस्व विभाग बकायेदारों से वसूली के लिए सख्त हो गया है। जिसके लिए तहसीलदार ने लालकुआं तहसील क्षेत्र के टॉप 10 बकायेदारों के नाम जारी किए गए हैं। जिसमें बरेली रोड के तीन स्टोन क्रेशर स्वामियों के साथ ही क्षेत्र के कई रसूखदार भी शामिल हैं। टॉप टेन बकायेदारों की लिस्ट जारी होने के बाद क्षेत्र में बकायेदारों में हड़कंप मचा है।

लालकुआं : नेताओं के घरों तक जाने वाली हाथीखाना की जर्जर सड़क को है उद्धार की जरूरत, देखें तस्वीरें

राजस्व विभाग द्वारा जिन बकायेदारों की लिस्ट जारी की है उनमें सुभाष स्टोन इंड्रस्टी, हिमालय स्टोन क्रेशर, जगदंबा स्टोन क्रशर, कैलाश चौसाली, उधम सिंह, अजीत सिंह, साउथ एशियन ऑयल, लीलाधर, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार आदि लोगों के नाम है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से कई लोगों की भूमि कुर्क कर वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कईयों को बंदी गृह में भी डाला जा चुका है। जबकि अन्य के खिलाफ साइटेशन जारी कर वसूली के प्रयास किये जा रहे है। जिनसे करीब 3 करोड़ रुपये राजस्व वसूली बांकी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments