HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई पुस्तिकाएं

हल्द्वानी : शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई पुस्तिकाएं

हल्द्वानी। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के शिक्षकों ने वर्तमान सत्र में विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को घर-घर जाकर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी अभ्यास पुस्तिकाएं प्रदान कीं और उनमें कार्य करने के बारे में समझाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गत मार्च माह से शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्राथमिक विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से पूरी तरह नहीं जुड़ पा रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को घर-घर जाकर अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई जिससे कि सभी छात्र-छात्रायें शिक्षण व्यवस्था से जुड़ सकें।

अभ्यास पुस्तिकाओं के वितरण में प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी के साथ ही सहायक अध्यापिकाओं रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल और उषा चौधरी ने विद्यालय सेवित क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments