HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग लालकुआं : नेताओं के घरों तक जाने वाली हाथीखाना की जर्जर...

ब्रेकिंग लालकुआं : नेताओं के घरों तक जाने वाली हाथीखाना की जर्जर सड़क को है उद्धार की जरूरत, देखें तस्वीरें

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

लालकुआं। हाथीखाना की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुकी है सड़क जगह-जगह टूट गई है इस सड़क मार्ग से कई कॉलोनियों के हजारों लोगों से लेकर नेताओं व अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। यह सड़क कई राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के घरों तक जाती है। वहीं क्षेत्रीय विधायक को भी क्षेत्र की बंगाली कालोनी, बंजरी कम्पनी, 25 एकड़ सहित कई कॉलोनियों में जाने के लिए इस सड़क मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है फिर भी यह सड़क अपने उद्धार की राह देख रही है। क्षेत्र के लोग भी सड़क निर्माण के लिए आंदोलन की बात कह रहे हैं। सड़क जर्जर रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क में बने गड्ढ़े एंव भरा पानी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा हैं। फिर भी न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस सड़क पर है और ना ही अधिकारियों का।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं समाजसेवी इमरान खान कहते हैं कि यहां हाथीखाना पुरा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है जिसमें भाजपा द्वारा विकास के नाम पर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हल्की सी बारिश में सड़क की हालत एकदम नारकीय हो जाती है वहीं क्षेत्र के फलाहारी बाबा मंदिर के मुख्य द्वार के समीप कीचड़ एंव पानी का अंबार लग जाता है तथा मंदिर में आने जाने वाले भाक्तों का चलना मुश्किल हो जाता है।

वहीं नेता लोग तो बड़ी-बड़ी बंद गाड़ियों में आते हैं उन्हें जर्जर सड़क कैसे नजर आएगी जो जीत कर गए वे तो सुध नहीं लिए लेकिन जो हार गए वे भी बेसुध हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं का तो विकास हो गया जो विधायक से मंत्री तक बन गए उन्हें जनता की समस्या से क्या मतलब उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments