HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सृष्टि गोस्वामी बनेगी उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री,...

ब्रेकिंग न्यूज : सृष्टि गोस्वामी बनेगी उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री, करेंगी विभागों की समीक्षा

देहरादून। क्या हो कि कोई बालिका अचानक किसी प्रदेश की मुख्यमंत्री बना दी जाये। भले ही ऐसा एक दिन के लिये हो लेकिन है तो सपने के सच होने जैसा। और जब यह अपने ही प्रदेश में हो तब कैसा हो। 24 जनवरी को बालिका दिवस के मौक़े पर उत्तराखंड बाल विधानसभा की मुख्यमंत्री कुमारी सृष्टि गोस्वामी को बनाया जायेगा। एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिये है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

साथ ही उत्तराखंड सरकार की विभिन्न विभागों में चल रही 12 योजनाओं को बाल मुख्यमंत्री के सामने प्रेज़ेंटेशन के तौर पर दिखाने के आदेश विभागों के अधिकारियों, जिन्हें बक़ायदा नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जारी किए है। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की तरफ़ से तैयार की जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा के कक्ष संख्या 120 में 24 जनवरी को समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। जहाँ पर बाल मुख्यमंत्री कुमारी सृष्टि गोस्वामी 12 बजे से 03 बजे तक तमाम विभागों की समीक्षा करेंगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments