HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : जनता समझ गई है भाजपा की सच्चाई - राम...

लालकुआं न्यूज : जनता समझ गई है भाजपा की सच्चाई – राम बाबू मिश्रा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं हल्द्वानी विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी रामबाबू मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है विकास कार्य पूरी तरह ठप है, पलायन जारी है सूबे में आये दिन महिलाओ के साथ अत्याचारों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस वर्तमान भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता नाराज हैं । इस कारण जनता ने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं हल्द्वानी विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी रामबाबू मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हल्द्वानी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है जिसे वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होती हैं तथा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गांव गांव घूमकर पार्टी के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएगा।
उन्‍होंने कहा कि जनता ही देश कि दिशा एवं दशा को बदलने में सक्षम होती हैं वर्तमान समय में जिस तरह से जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ देखा जा रहा है उससे साफ लग रहा है कि जनता ने अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। अच्‍छी बात यह है कि सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिस पर जनता को भरोसा है तथा कांग्रेस पार्टी जनता के भरोसे को कायम रखेगी इसके लिए जहां जब जरूरत पड़ेगी कांग्रेस जनता के साथ खड़ी मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments