HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 को अल्मोड़ा आयेंगे, एसएसजे...

Almora News : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 को अल्मोड़ा आयेंगे, एसएसजे परिसर में होगा नागरिक अभिनंदन, सल्ट व अल्मोड़ा में योजनाओं का करेंगे शिलान्यस व लोकार्पण

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 जनवरी को अल्मोड़ा भ्रमण पर आ रहे हैं। वह यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनका एसएसजे परिसर में भव्य नागरिक अभिनंद किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की यहां जिला सहकारी बैंक के सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि प्रस्ताविक कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चैहान, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य सहित अनेक विधायक प्रतिभाग करेंगे। रौतेला ने बताया कि आगामी 27 जनवरी को मुख्यमंत्री सल्ट आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सल्ट में तमाम विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे व नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सल्ट के दिवंगत विधायक स्व सुरेंद्र सिंह जीना जी की शोक सभा कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात दिन में सल्ट से अल्मोड़ा प्रस्थान करेंगे। अल्मोड़ा आने के बाद 27 जनवरी को कार्यकर्ताओ से बैठक करेंगे और उनके मन की बात जानने का प्रयास करेंगे। उसके बाद अधिकारियों की बैठक कर अल्मोड़ा की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 27 को रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे। अगले दिन सरकार द्वारा बनाये गए पर्वतीय अंचल के विकास पुरुष सोबन सिह जीना जी के नाम पर बनाये गए सोबन सिह जीना विश्विद्यालय में जाएंगे जहां सोबन सिह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री का नागरिक अभिनदंन किया जाएगा। उसके बाद अल्मोड़े से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टीमों का गठन किया गया, जिसमें स्वागत के लिए महिला मोर्चा, नगर की साज सज्जा युवा मोर्चा को दी गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष महीपाल बिष्ट,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी, महेन्द्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्मोड़ा ग्रामीण अध्यक्ष ललित मेहता, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुनील बिष्ट,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजा खान, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिक्खु, जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद, जितेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह पूना, गोपाल रॉयल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments