HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज: इंद्रपाल आर्य का कालाढूंगी में जोरदार स्वागत, बोले- प्रदेश के...

कालाढूंगी न्यूज: इंद्रपाल आर्य का कालाढूंगी में जोरदार स्वागत, बोले- प्रदेश के सीएम देश के सबसे खराब सीएम, अब क्या उम्मीद करें

कालाढूंगी। कालाढूंगी वार्ड नंबर 2 अंबेडकर पार्क में कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कालाढूंगी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मीमांसा आर्य, जिला उपाध्यक्ष जीवंती आर्य, हल्दवानी महानगर उपाध्यक्ष मंजू आर्य, कालाढूंगी नगर अध्यक्ष वकील अहमद, व महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष भगवती आर्य का भी इस मौके पर स्वागत किया गया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निरंतर महंगाई बढ़ाए जाने पर भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया। एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में महंगाई अपने उच्चतम स्तर तक जा पहुंची है। इससे आम जनमानस त्रस्त है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन लगातार लंबा खिंचता जा रहा है लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन में भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की होती है, किसानों की होती है, मजदूरों की होती है, महिलाओं और युवाओं की होती है। पर भाजपा के शासन में हर व्यक्ति आहत है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और श्रमिकों पर सरकार के जुल्मों सितम बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम देश के सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की सूची में सबसे पहले स्थान पर आता है उस मुख्यमंत्री या सरकार से उम्मीद ही क्या की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments