HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस लाल, फूंका भाजपा सरकार का...

Almora News : बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस लाल, फूंका भाजपा सरकार का पुतला

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को यहां चैघानपाटा में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसजन यहां चैहानपाटा में एकत्रित हुए जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में रौतेला ने कहा कि भाजपा की महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में भाजपा सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी है। वर्तमान में पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होने से दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं महंगी हो गयी हैं जिससे जनता त्रस्त है। रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतें लगातार बढ़ा दी जा रही हैं और सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रूपये जनता के खातों में डालकर जनता को छलने का कार्य किया जा रहा है। खाने के तेल को भी सरकार द्वारा नहीं बक्शा गया, उसके मूल्य भी आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार जन विरोधी है और उसे जनता के दुःख-तकलीफ से कुछ लेना-देना नही है। कोरोनाकाल में जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां चली गयी, काम-धंधे ठप्प पड़ गये। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने महंगाई को चांद पर पहुंचाकर लोगों को बेबस कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज चाहे दैनिक उपभोग की वस्तुएं आटा, चावल, तेल, दालें तक की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के अलावा महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महामंत्री गीता मेहरा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, नगर संगठन सचिव चन्द्र कुमार फौजी, जितेन्द्र प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, विपिन त्रिपाठी, विनोद सिंह, नगर संगठन सचिव अरविन्द रौतेला, नगर सचिव रमेश नेगी, नगर संगठन सचिव फाकिर खान, नगर संगठन सचिव जितेन्द्र अधिकारी, प्रदीप, तारू तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments