HomeAccidentकोलकाता : जलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की...

कोलकाता : जलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत, 18 घायल

ADVERTISEMENTS

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिले में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात कोहरे के कारण तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात करीब पौने दस बजे धूपगुड़ी के समीप बोल्डर से लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही मिनीट्रक से टक्कर हो गयी और इसी के तुरंत बाद एक कार भी टकरा गयी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हुए हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचावकार्य शुरू किया। घायलों को धूपगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments