HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: भगत की टिप्पणी से गुस्साई महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला,...

ALMORA NEWS: भगत की टिप्पणी से गुस्साई महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला, भाजपा को जमकर कोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गुस्साई अल्मोड़ा महिला कांग्रेस ने यहां चौघानपाटा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की मानसिकता उजागर हो गई है।
दोपहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुईं। जहां नारेबाजी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हदृयेश के लिए घोर निन्दनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्पूर्ण नारी समाज का घोर अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ऐसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति को अविलम्ब उनके पद एवं पार्टी से निकाल बाहर करे। उन्होंने कहा कि डा. इंदिरा हदृयेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ टिप्पणी से यह बात साफ हो गई है कि भाजपा की नजर में महिलाओं का कितना सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को स्वयं मामले का संज्ञान लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लता तिवारी, माया गैड़ा, गोपा नयाल, राधा तिवारी, हेमा तिवारी, किरन जोशी, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, गीता मेहरा, लीला जोशी, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, मेघा पाण्डेय, ज्योति त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय समेत दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments