HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : हरीश रावत 7-8 जनवरी को कुमाऊं दौरे पर

हल्द्वानी : हरीश रावत 7-8 जनवरी को कुमाऊं दौरे पर

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पंजाब राज्य के प्रभारी हरीश रावत 7 जनवरी से दो दिवसीय कुमाऊं मण्डल दौरे पर रहेगें। कार्यक्रम के अनुसार हरीश रावत 7 जनवरी को काशीपुर, ऊधमसिंह नगर व हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आहूत बैठक में शामिल होंगे। रावत का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में होगा। अगले दिन 8 जनवरी को रूद्पुर में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रतिभाग व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। साथ ही रावत रूद्पुर में किसान कांग्रेस उत्तराखंड के आव्हान पर मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के खिलाफ टेक्टर रैली में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTSAd

इन कार्यक्रमों में उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुजवाल, सम्मानित विधायक गण, पूर्व विधायक सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments