HomeUttarakhandकोरोना ब्रेकिंग : पिथौरागढ़ में 35 वर्षीय युवक समेत दो की मौत,...

कोरोना ब्रेकिंग : पिथौरागढ़ में 35 वर्षीय युवक समेत दो की मौत, प्रदेश में आज मिले 301 नए केस, आठ ने तोड़ा दम

देहरादून। कोरोना का आज का बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में 301 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 8 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। आज 695 लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में अब भी 3966 लोग अलग अलग चिकित्सालयों में कोरोना से दो दो हाथ कर रहे हैं। अब तक उत्तराखंड में 92112 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1535 लोग कोरोना के सामने हार गए और 85400 लोग कोरोना को हरा कर घर लौट चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आज देहरादून में 125, नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, यूएस नगर में 20, चंपावत में 17, उत्तरकाशी में नौ, अल्मोड़ा, पौड़ी व पिथौरागढ़ में सात—सात, रूद्रप्रयाग में 6, चमोली में 4 और टिहरी में दो केस सामने आए। बागेश्वर में आज एक भी केस पाजिटिव नहीं मिला।

आज दून मेडिकल कालेज में 2, हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्राट में एक, एम्स ऋषिकेश में एक, श्रीमहंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून में एक, एसटीएच हल्द्वानी में एक और पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में दो मौतें हुई हैं। इनमें एक 35 वर्षीय युवक भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments