HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी संतोष...

ब्रेकिंग न्यूज : हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का ने तोड़ा दम, कोरोना से थीं पीड़ित, शांता भी टांडा चिकित्सालय में भर्ती

अरुण डोगरा रीतू
शिमला।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार सुबह चार बजे निधन हो गया। शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी के निधन की जानकारी दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताकत देने की प्रार्थना की शैलजा कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुमार को संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शांता कुमार के परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जानने के लिए रविवार को उनसे बात की थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शांता कुमार को फोन करके उनका कुक्षलक्षेम पूछा था। संतोष शैलजा की पहचान एक लेखिका और अध्‍यापिका के तौर पर भी थी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments